THE CG NEWS
दुर्ग। पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम के रामेश्वरम पंडाल में श्री दक्षिण कौशल गणेशोत्सव समिति द्वारा तैयार नशा मुक्ति व साइबर सुरक्षा के पंडाल का लोकार्पण एसएसपी विजय अग्रवाल ने किया। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओ से साइबर क्राइम के प्रति सुरक्षित व नशा छोड़ने की शपथ दिलाई गई।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति में तीज त्यौहार का विशेष महत्व बताया। वोरा ने कहा कि गणेशोत्सव का उल्लास हमे सामूहिकता लोकमंगल की भावना से जोड़ता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


