Breaking News

सहकारी बैंक मुख्यालय में जगमगाए आशीर्वाद के दीये

THE CG NEWS

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के प्रधान कार्यालय में 501“आशीर्वाद के दीये ” जलाए गए। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन उपस्थित रहे।

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।  इसी अभियान के तहत 17 सितंबर को आशीर्वाद के दीये जलाए गए और लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई।

इस अवसर पर प्रीतपाल बेलचंदन ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष (7 अक्टूबर 2001 – 2026) भारत के राजनीतिक इतिहास में एक स्वर्णिम और अभूतपूर्व अध्याय हैं। इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को चिन्ह्ति करने के लिए पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।

बेलचंदन ने कहा कि उनकी यह यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से शुरू हुई थी और वर्ष 2014 से निरंतर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा में जारी है जो कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में बिना किसी ठहराव के  निरंतर लोकतांत्रिक रूप से सरकार के प्रमुख के रूप में 7 अक्टूबर 2026 को 25 वर्ष पूरे करने वाले वे पहले लोकप्रिय नेता है।

इस अवसर पर बेलचंदन के आग्रह पर दुर्ग,बालोद व बेमेतरा जिलों के सभी 402 सेवा सहकारी समिति और 75 बैंक ब्रांचों में जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों द्वारा भी दीप जलाकर बधाईयां व शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

इस अवसर पर एसके वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाने एकत्रित हुए है और पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। यह अभियान उनके 25 वर्षों के जन-कल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को समर्पित है।

कार्यक्रम में एसपी अग्रवाल अधिवक्ता, बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, एसके निवसरकर, हृदेश शर्मा, कुसुम ठाकुर, केके नायक, रोहित वर्मा, धीरेन्द्र देवांगन, एसपी वाहने, एएस खान, युवराज चंद्राकर, चंद्रशेखर मानिकपुरी, पुष्पा चंद्राकर, पूर्णिमा साहू, विनीत वर्मा, रोहित यादव, विजय वर्मा, कमल वर्मा सहित प्रधान कार्यालय व शाखा दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Check Also

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नए दौर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो रहा छत्तीसगढ़, भविष्य के उद्योगों पर हमारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!