Breaking News

उरला-गयानगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

  • PWD के मुख्य कार्यपालन अभियंता को भी दी लिखित शिकायत; जल्द काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी

THE CG NEWS

दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर और रामनगर क्षेत्र की करीब 8 किलोमीटर लंबी जर्जर मुख्य सड़क के नवनिर्माण की मांग तेज होने लगी है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत व नवनिर्माण की मांग की। लोक निर्माण विभाग (PWD) दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अभियंता को भी लिखित शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि चंडी मंदिर से गया नगर, रामनगर, उरला होते हुए राम मैरिज गार्डन तक लगभग 8 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क PWD के अधीन है और वर्तमान में बेहद जर्जर स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, धंसाव और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आवागमन जोखिमपूर्ण बना हुआ है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क की बदहाल स्थिति के चलते दुर्घटनाओं की आशंका है। गड्ढों के कारण दो ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ऐसी स्थिति में सड़क की तत्काल मरम्मत आवश्यक है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग करते हुए कहा कि सड़क का नवनिर्माण किया जाए। नवनिर्माण कार्य शुरू होने तक सड़क के गड्ढों की तत्काल अस्थायी मरम्मत कराई जाए।

अधूरे खेल मैदान का मुद्दा भी ज्ञापन में शामिल

उरला के स्थानीय नागरिकों ने प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्र में लंबे समय से अधूरे पड़े खेल मैदान की समस्या से भी अवगत कराया। नागरिकों ने बताया कि खेल मैदान का निर्माण पूर्ण नहीं होने के कारण बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नागरिकों की मांग को भी ज्ञापन में शामिल करते हुए खेल मैदान का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि क्षेत्र की मुख्य सड़क लंबे समय से खराब है और इसके कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में शीघ्र पहल नहीं होने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनहित में आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर अजय शर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, मनीष बघेल, पूर्व पार्षद जमुना साहू, बृजलाल पटेल, लिखन साहू, दुष्यंत देवांगन, फिरोज खान, विजेंद्र भारद्वाज, सुनीत घोष, अनीस रजा, राहुल शर्मा, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, चैतन्य बंछोर, अमोल जैन, भूपेंद्र सेन, असगर अली, कुंभकरण साहू, संतोष साहू, भानु पटेल, रामऊ साहू, प्रहलाद साहू सहित उरला क्षेत्र के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नए दौर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो रहा छत्तीसगढ़, भविष्य के उद्योगों पर हमारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!