THE CG NEWS
दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा शामिल हुए। उन्होंने भगवान विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। भूपेश बघेल व अरुण वोरा ने गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


