Breaking News

भूपेश बघेल के काफिले पर हमला : जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया अमित शाह और हिमंता बिस्वा सरमा पर करारा प्रहार

THE CG NEWS

दुर्ग। असम के नोगांव में लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, एआईसीसी सचिव मनोज चौहान व कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा के काफिले पर जानलेवा हमले और एसिड अटैक की घटना को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राकेश ने आक्रोश व्यक्त करते हुए इस घटना को लोकतंत्र की हत्या और भाजपा की बौखलाहट करार दिया है।

राकेश ठाकुर ने कड़े शब्दों में कहा “असम के नोगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेताओं के काफिले पर बीजेपी के झंडे लगी गाड़ियों में आए गुंडों द्वारा पथराव और घातक एसिड फेंककर हमला करना अत्यंत शर्मनाक और कायरतापूर्ण हरकत है। गनीमत रही कि गाड़ियों के शीशे बंद थे, वरना कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी। इस हमले में हमारे एआईसीसी सचिव मनोज चौहान सहित अन्य साथी घायल हुए हैं।”

राकेश ठाकुर ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब एक पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद स्तर के नेताओं को सरेआम निशाना बनाया जा रहा है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या आलम होगा? स्पष्ट है कि यह हमला असम सरकार और स्थानीय पुलिस के संरक्षण में हुआ है। देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस घिनौनी घटना पर चुप क्यों हैं?

राकेश ने कहा कि चुनाव के दौरान विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहना केंद्र सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोकसभा उपचुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी हिंसा और गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है। बीजेपी जब विचारों और जनसमर्थन से मुकाबला नहीं कर पाती, तो हिंसा का सहारा लेती है।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भारत निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार से मांग की है कि इस जानलेवा हमले में शामिल भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए।

Check Also

भूपेश बघेल के काफिले पर हमला लोकतंत्र के लिए काला संकेत, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : आरएन वर्मा

THE CG NEWS दुर्ग। असम में चुनावी कार्यक्रम से लौटते समय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!