Breaking News

चिटफंड कंपनी के निवेशक दस्तावेज जमा करें

  • चिटफंड कंपनी के निवेशक राशि हेतु बैंक संबंधी दस्तावेज करें जमा

THE CG NEWS

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय द्वारा विगत 6 फरवरी 2026 को यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी के 4,601 निवेशकों को (प्रथम बैच में) राशि का वितरण किया गया था। इस दौरान कुल 617 निवेशकों के बैंक संबंधी जानकारी गलत होने के कारण उनके बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण नहीं किया जा सका।

ऐसे निवेशक जिन्हें राशि हस्तांतरित नहीं की जा सकी है, उनकी सूची संलग्न कर दी गई है। सूची का अवलोकन निवेशक क्युआर कोड के माध्यम से कर सकते हैं। उक्त निवेशक कलेक्टर कार्यालय के चिटफंड शाखा (कक्ष क्र. 30) में संपर्क कर अपने बैंक संबंधी दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसके आधार पर जिला प्रशासन द्वारा राशि वितरण की कार्यवाही की जा सके।

Check Also

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस प्रमुख सचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!