Breaking News

मूसलाधार बारिश से जलभराव : शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रभावित बस्तियों का किया दौरा : नगर निगम की लापरवाही उजागर

THE CG NEWS

दुर्ग। शहर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई बस्तियों में जलभराव होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हालात का जायजा लेने आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कई बस्तियों का निरीक्षण किया।

भारी बारिश के कारण शंकर नाला उफान पर है। इस वजह से वार्ड 9, शंकर नगर दुर्गा चौक, वार्ड क्र. 56 रामनगर-उरला, वार्ड 15 व 16 पटरी पार और बोरसी-पोटिया क्षेत्र के निचली बस्तियों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई।

नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते नालियों की सफाई न होने से जगह-जगह सड़कें तालाब और डबरा में तब्दील हो चुके हैं। आम नागरिकों के घरों में पानी घुस गया है, जिससे नागरिक हलाकान हो गए।

पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से फोन पर चर्चा कर तत्काल निचली बस्तियों से जल निकासी कराने, पंप लगाकर पानी निकालने और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने समय रहते नाला-नाली की सफाई नहीं कराई, जिसका खामियाजा आज जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रशासन से मांग करती रही है।

निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, परमेश्वर वैष्णव, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, हिमांशु शर्मा सहित स्थानीय नागरिक व कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Check Also

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री क्रेडाई छत्तीसगढ़ स्टेटकॉन-2026 ‘बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने कहा – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!