Breaking News

विधायक चंद्राकर ने वार्ड 31 में किया 1.36 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

THE CG NEWS

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज रिसाली बस्ती बाजार चौक, वार्ड क्रमांक 31 शहीद किरण सिंह देशमुख वार्ड में 1 करोड़ 36 लाख 59 हजार रुपये की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रिसाली के 40 वार्डों में विकास कार्य निरंतर जारी हैं और विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना और रिसाली को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा का महापौर और 40 वार्डों में भाजपा पार्षद बनने से विकास की गति दोगुनी हो जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने कहा कि वार्ड 31 की जनता ने जो मांग रखी थी, विधायक ललित चंद्राकर ने उसे पूरा किया। बाजार चौक क्षेत्र में विकास कार्य होने से व्यापारियों और आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, पूनाराम कलिहारी, नरेन्द्र निर्मलकर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, सविता धवस, सरिता देवांगन, सारिका साहू, शीला नारखड़े, ईश्वरी साहू, खिलेश देवांगन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, नीलकंठ देशमुख, डोमार देशमुख, अनुपमा गोस्वामी, संध्या साहू, डॉ. संस्कृति वर्मा, करुणा श्रीवास, सविता महिलांग, बिन्देश्वरी साहू, मोगरा देशमुख, डॉ. पार्वती कुर्रे, पार्वती डी.डी., चंद्रकली चतुर्वेदी, ओमकेश्वरी मार्कण्डेय, अनीता देशमुख, अर्चना हिरवानी, रेणुका देशमुख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Check Also

सिंगापुर में सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!