Breaking News

बाजार क्षेत्र में खुल गई 4 दुकानें, निगम ने लगाया जुर्माना : सिर्फ गली, मोहल्ले में ही खुलेगी दुकानें – जिला प्रशासन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने आज इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर एक ही स्थान पर खड़े होकर सब्जी, फल व अन्य सामान बेचने वालों को खदेड़ दिया। इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार अनाज लाइन एरिया में चार दुकानदारों द्वारा दुकान खोलकर व्यवसाय करने पर कुल 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही के दौरान एसडीएम विनय पोयाम, तहसीलदार पार्वती पटेल, अतिरिक्त तहसीलदार जितेश साहू सहित निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता समेत राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अतिक्रमण टीम के साथ पुलिस बल मौजूद रहे।

लगातार चेतावनी के बाद भी इंदिरा मार्केट स्थित मटन-मुर्गा काम्पलेक्स में अजीज पोल्ट्री में चिकन का व्यवसाय किया जा रहा था। इसी तरह हटरी बाजार में पंकज पाटनी द्वारा सामान बेचने की शिकायत सही पाई गई। दोनों पर 2-2 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया और दुकान बंद कराई गई। हटरी बाजार में लक्ष्मी ट्रेडर्स और रमेश जैन द्वारा दुकान खोल कर सामान बेचा जा रहा था, जिस पर 500-500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। दुकानदारों और नागरिकों को समझाईश दी गई है कि लॉकडाउन के दौरान बाजार क्षेत्र में कोई भी किराना और राशन का दुकान नहीं खोली जाएगी। वार्ड और मोहल्ला क्षेत्र में दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।

बाजार क्षेत्र में न खोलें दुकान

जिला कलेक्टर और निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर का भ्रमण कर लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही की जा रही है। दुकानदारों व आम नागरिकों को समझाईश दी जा रही है कि कलेक्टर द्वारा 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। शहर के वार्डो में स्थित छोटे, मंझोले दुकानदार निर्धारित समय तक दुकान खोलकर व्यवसाय कर सकते हैं। बाजार क्षेत्र में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी।

 

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!