
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग के पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान में आज हरेली तिहार धूमधाम से मनाया गया। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, आयुक्त हरेश मंडावी ने गौ वंश की पूजा-अर्चना की। पशुधन को आटे की लोदी खिलाई गई। यहां मौजूद लोग भौंरा, गेड़ी जैसे पारंपरिक खेलों का आनंद लेते रहे। जनप्रतिनिधियों ने ठेठरी-खुरमी का लुत्फ भी उठाया।

इस मौके पर गौठान में विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे लगाए गए। कल्याणम महिला स्व सहायता समूह द्वारा गोबर से बनाई गई सामग्री दीये, धूप बत्ती, दंत मंजन, गमला, गोबर की राखी, सुपर कम्पोस्ट जैविक खाद, गौ मूत्र, पंचगव्य और गोबर से बनी मूर्तियों के अलावा ओम साईं क्षेत्र स्तरीय संगठन की महिलाओं द्वारा स्व निर्मित पैर दान, आसन, चायपत्ती से बनी खाद और अचार व छत्तीसगढ़ी व्यंजन के स्टाल भी लगाए गए थे।

इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा गेड़ी और भौंरा चलाकर बचपन के दिनों की यादें ताजा हो गईं। वोरा ने हरेली तिहार के अवसर पर आम जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर ने कहा कि हरेली का तिहार घर-घर मे मनाया जाता था। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में हरेली तिहार मनाने की परंपरा शुरू की है।
कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर सत्यवती वर्मा, दीपक साहू, जयश्री जोशी, मनदीप सिंह भाटिया, शंकर ठाकुर, पार्षद सतीश देवांगन, बृजलाल पटेल, हिमेश्वरी निषाद, एल्डरमेन राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, देव सिन्हा, जगमोहन ढीमर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, डॉक्टर वसीम स्लम्स, डॉक्टर दामिनी देशमुख, मासूब अली, कन्या ढीमर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal