
- आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा थे राजीव गांधी : अरुण वोरा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
आधुनिक टेक्नालॉजी व तकनीकी शिक्षा के प्रणेता पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की 77 वी जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया और जिला अस्पताल के आर्थो विभाग में बैसाखी का वितरण भी किया गया। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष विधायक अरुण वोरा उपस्थित थे।

इस मौके पर वोरा ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी उन महान विभूतियों में से एक हैं, जिन्होंने एक निष्काम कर्मयोगी की तरह सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। कंप्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की परिकल्पना को साकार कर विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर धीरज बाकलीवाल ,सभापति राजेश यादव,जिलाध्यक्ष गया पटेल, राजकुमार पाली, जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, नगर निगम के एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, देवेश मिश्रा, सुशील भारद्वाज, रत्ना नारमदेव, अनूप वर्मा, मासूब अली, केडी देवांगन, विद्या यादव, मोहित वालदे, विकास यादव, मीना पाल, छाया चौधरी, पप्पू श्रीवास्तव, बृजमोहन तिवारी, इंदरपाल भाटिया, बंटी नवरंग, नंदू ध्रुव, भूपेंद्र वर्मा, हिमांशु सिन्हा, सदाबहार शिल्पी, शैलेश चांदे, रफीक खान, राजकुमार वर्मा, लकी साहू, निशांत गोडबोले सहित अन्य कांग्रेसजैन मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal