Breaking News

52 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख मार्गों का होगा उन्नयन : वोरा ने सीजी आरडीसी के एमडी और पीडब्लूडी मंत्री से की मुलाकात

द सीजी न्यूज डॉट कॉम 

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मार्गों के उन्नयन और चौड़ीकरण के लिए शहर विधायक अरुण वोरा ने आज सीजी आरडीसी के एमडी आइएएस हिमशिखर गुप्ता से मुलाकात की। वोरा ने 52 करोड़ के कार्यों का प्रस्ताव दिया। इसमें 49 करोड़ की लागत से शहर के 5 प्रमुख मार्गों का उन्नयन होगा। इन सड़कों में पटेल चौक, राजेन्द्र पार्क चौक और मालवीय नगर चौक से स्टेशन स्थित शहीद चौक तक मार्ग, मालवीय नगर से जेल चौक होते हुए मिनीमाता चौक तक सड़क का चौड़ीकरण व सौन्दर्यीकरण का कार्य शामिल है।

उन्होंने बहुप्रतीक्षित पांच बिल्डिंग की जर्जर सड़कों के लिए भी लगभग 3 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण का प्रस्ताव दिया जिसे लोनिवि मंत्री ताम्रध्वज साहू से चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान कर दी गई। पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जल्द ही 49 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति देने वोरा को आश्वस्त किया है।

गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। भंडार गृह निगम की अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं। शहर में मुख्य मार्ग के उन्नयन, ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण, गौरवपथ, मुक्तिधाम पहुंच मार्ग, पटरी पार और शहर में आउटडोर स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, अंडा से मिनीमाता पहुंच मार्ग जैसे 300 करोड़ से अधिक राशि के कार्यों की स्वीकृति दिलाने के अलावा 60 वार्डों के नागरिकों की मूलभूत जमीनी समस्याओं के निराकरण के लिए शहर में लगातार उनका दौरा व जनसंपर्क कार्यक्रम जारी है।

इसी कड़ी में उन्होंने आज वार्ड क्रमांक 13 मोहन नगर का भ्रमण कर मूलभूत समस्याओं का निराकरण किया। साफ सफाई, पेयजल और सड़क-नालियों से संबंधित नागरिक समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने अफसरों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर संजय कोहले, परमजीत सिंह भुई, राजकुमार पाली, वार्ड के नागरिकगण व निगम अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : कहा – बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार

पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल सुकमा में बाढ़ प्रभावित करीब 300 परिवारों को मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!