Breaking News

कलेक्टर के रवैये से कांग्रेसी परेशान : मुरुम के अवैध खनन पर रोक न लगाने के विरोध में 24 को निकालेंगे पदयात्रा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के रवैये से दुर्ग के कांग्रेसी परेशान हैं। दुर्ग जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के सचिव धर्मेश देशमुख ने बयान जारी कर कहा है कि जिले में अवैध रूप से मुरुम उत्खनन करने पर रोक लगाने और कार्रवाई करने के लिए 10 फरवरी को युवा कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में अवैध खनन करने वाले मेसर्स किरण बिल्डकॉन के खिलाफ एक हफ्ते के भीतर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। आज तक कार्रवाई नहीं की गई।

युवा कांग्रेसियों ने कहा है कि इससे पता चलता है कि कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को भी इस मामले की जानकारी नहीं दी है। कलेक्टर के रवैये से परेशान होकर कांग्रेसी 24 फरवरी को सुबह 11 बजे मिनिमाता चौक पुलगांव से संभागायुक्त कार्यालय हिंदी भवन तक परदेसिया भगाओ, भुईयां बचाओ जन जागरण पदयात्रा निकालेंगे। इसके बाद संभागायुक्त को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अवैध मुरुम खनन और परिवहन पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!