द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के रवैये से दुर्ग के कांग्रेसी परेशान हैं। दुर्ग जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के सचिव धर्मेश देशमुख ने बयान जारी कर कहा है कि जिले में अवैध रूप से मुरुम उत्खनन करने पर रोक लगाने और कार्रवाई करने के लिए 10 फरवरी को युवा कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में अवैध खनन करने वाले मेसर्स किरण बिल्डकॉन के खिलाफ एक हफ्ते के भीतर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। आज तक कार्रवाई नहीं की गई।
युवा कांग्रेसियों ने कहा है कि इससे पता चलता है कि कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को भी इस मामले की जानकारी नहीं दी है। कलेक्टर के रवैये से परेशान होकर कांग्रेसी 24 फरवरी को सुबह 11 बजे मिनिमाता चौक पुलगांव से संभागायुक्त कार्यालय हिंदी भवन तक परदेसिया भगाओ, भुईयां बचाओ जन जागरण पदयात्रा निकालेंगे। इसके बाद संभागायुक्त को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अवैध मुरुम खनन और परिवहन पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal