Breaking News

डिजिटल सदस्यता अभियान में तेजी लाने कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति

  • कांग्रेस का सदस्य बनना गर्व की बात: वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए दुर्ग के राजीव भवन में बैठक हुई जिसमें राज्य भंडारगृह अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा व पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, शहर जिला अध्यक्ष गया पटेल, शहर के डिजिटल सदस्यता प्रभारी सीजू एंथोनी मौजूद थे।

सीजू एंथोनी ने कांग्रेसजनों से नियत तिथि तक अधिक से अधिक संख्या में डिजिटल सदस्य बनाने की अपील की। इस मौके पर विधायक वोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। 31 मार्च तक शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में डिजिटल सदस्य बनाने का कार्य पूरा करना है, जिसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

वोरा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी से जुड़ा है। कांग्रेस का सदस्य होना गर्व की बात है। बैठक का संचालन मध्‍य ब्‍लाक कांग्रेस अध्‍यक्ष अलताफ अहमद और आभार प्रदर्शन खेल प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष संदीप बख्‍शी ने किया । बैठक में निगम सभापति राजेश यादव, परमजीत सिंह भुई, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, राज कुमार पाली, अजय मिश्रा, हेमंत तिवारी, संदीप श्रीवास्‍तव, शिवाकांत तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, शिशिरकांत कसार, अनीस रजा, आनंद कपूर ताम्रकार, हरीश साहू,एल्डरमैन अंशुल पांडेय, कृष्णा देवांगन, अनूप वर्मा, राकेश साहू, सन्नी साहू, राकेश दुबे, सत्‍यनारायण सिंह, चंद्रशेखर पारख,  केडी देवांगन, भूपेन्‍द्र वर्मा, बृजमोहन तिवारी, अली असगर मौजूद थे।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!