द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज अंतर्क्षेत्रीय शक्तितोलन और शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में दुर्ग रीजन की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। विजयी होकर लौटे खिलाड़ियों को मुख्य अभियंता एम. जामुलकर, अधीक्षण अभियंता एस.आर. बांधे, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी डी.के.डुंभरे ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के केन्द्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के तत्वाधान में अंतर्क्षेत्रीय शक्तितोलन व शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन डीएसपीएम ताप विद्युत गृह कोरबा (पूर्व) में 23 से 25 फरवरी तक किया गया। स्पर्धा में शक्तितोलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुर्ग रीजन की टीम ने चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। शक्तितोलन के विभिन्न कैटेगरी में दुर्ग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंडर 83 कि.ग्रा. में राकेश कुमार नायक और अंडर 105 कि.ग्रा. में राज वासनिक को स्वर्ण पदक, अंडर 93 कि.ग्रा. में सुरेन्द्र कुमार चौधरी व अंडर 66 कि.ग्रा. में टिकेश साहू को रजत पदक और अंडर 74 कि.ग्रा. में संतोष कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के प्रथम समूह में संतोष कुमार व द्वितीय समूह में राकेश नायक को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। द्वितीय समूह में टिकेश साहू को स्वर्ण पदक मिला।
शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में टिकेश साहू को कंपनी के श्रेष्ठ शक्तितोलक के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में दुर्ग रीजन के तीन प्रतिभागियों राज वासनिक और राकेश नायक (शक्तितोलक) व टिकेश साहू (शरीर सौष्ठव) का चयन अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता द्वय ए.के.गौराहा व तरूण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता सनीली चौहान व ममता कश्यप सहित दुर्ग क्षेत्र के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने बधाई-शुभकामनाएं दी हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal