Breaking News

नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने दोनों सांसदों की मौजूदगी में संभाला पदभार

द सीजी न्यूज 

भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। जितेंद्र ने कहा कि उन्हें जिला अध्यक्ष का ओहदा देकर भाजपा ने हजारों कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि जितेंद्र वर्मा ने पार्टी के लिए बहुत कठिन परिश्रम किया है। वे लगातार पार्टी के लिए निस्वार्थ काम करते रहे। 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनाना  है। दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने कहा कि अनुभवी, कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती व्यक्ति को जिलाध्यक्ष् बनाया गया है।

कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, सावला राम डाहरे, कैलाश शर्मा, सुरेंद्र पाटनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नटवर ताम्रकार और ललित चंद्राकर ने किया।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!