’त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु कार्यक्रम’

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 3 जून सुबह 10ः30 बजे होगा और इसी दिन व समय पर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जाएंगे। स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 3 जून सुबह 10.30 बजे से होगा। नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जून दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 10 जून सुबह 10ः30 बजे से की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 13 जून दोपहर 3 बजे तक है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने और चुनाव चिन्ह का आबंटन 13 जून अपरान्ह 3 बजे के बाद किया जाएगा। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 13 जून को चुनाव चिन्ह आबंटन के तुरंत बाद किया जाएगा। मतदान 28 जून मंगलवार सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतगणना मतदान केंद्रों पर 28 जून को मतदान समाप्ति के बाद और यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 29 जून अपरान्ह 3 बजे से होगा। सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 30 जून को सुबह 9 बजे से खण्ड मुख्यालय में होगी।