Breaking News

गाजियाबाद में महिला को नशे का इंजेक्शन देकर डॉक्टरों ने किया गैंगरेप

द सीजी न्यूज
गाजियाबाद में इलाज कराने आई महिला को नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर है। उसके साथी पर भी गैंगरेप में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर को सोमवार को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है। उसकी खांसी कई महीने से ठीक न होने पर सोशल मीडिया पर साकिब नामक डॉक्टर से संपर्क हुआ। फिर वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू हुई। साकिब ने महिला को बताया कि उसका क्लिनिक गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में है। उसने 7 जून को महिला को वहां बुलाया।

महिला का कहना है कि क्लिनिक पर डॉक्टर साकिब के अलावा एक और जकी नाम का युवक था। वो दवा ले गई, लेकिन आराम नहीं हुआ। वो दोबारा 19 जून को क्लिनिक पर आई। डॉक्टर साकिब ने उसे इंजेक्शन लगाया, जिससे वो बेहोश हो गई। इस दौरान डॉक्टर और उसके साथी ने महिला से दुष्कर्म किया।

इस मामले में सोमवार को 22 साल के झोलाझाप साकिब को गाजियाबाद और दिल्ली के बीच से गिरफ्तार कर लिया गया। साकिब मूल रूप से अमरोहा जिले में डिडोली थाना क्षेत्र के गांव सोनाली का रहने वाला है। फिलहाल खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के इंदिरा विहार में रहता है। यहीं पर आरोपी का ‘फैमिली क्लिनिक’ है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!