Breaking News

ब्रेकिंग : अंबिकापुर में भूकंप के तेज झटके से लोगों में दहशत : घरों से निकलकर बाहर भागने लगे लोग

द सीजी न्यूज 

अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। करीब 40 सेकंड तक भूकंप से धरती हिलती रही। इसके कारण लोग दहशत में आकर घर से बाहर निकल गए। करीब 4.9 तीव्रता के भूकंप से कई लोग घर से बाहर बदहवास होकर बाहर की ओर भागे। रात करीब 8 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किये गए। अंबिकापुर में मौजूद लोगों का कहना है कि दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए। दूसरी बार भूकंप का झटका पहली बार से ज्यादा तीव्र था। भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से करीब 4 किलोमीटर दूर बताया गया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!