द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार 29 अगस्त को रायपुर जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल चम्पारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत निर्माण कार्याें का लोकार्पण करेंगे और वहां आयोजित रामायण महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास व धर्मस्व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम श्री चंपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दोपहर 3 बजे होगा। रामायण महोत्सव शासकीय स्कूल ग्राम डगनिया चम्पारण में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता मानस मंडली की प्रस्तुति, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, श्री प्रभंजय चतुर्वेदी भिलाई का राम भजन और शन्मुख प्रिया (मुम्बई) की प्रस्तुति होगी।
कार्यक्रम में रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद सुनील सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, विकास उपाध्याय, विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत राम सुन्दर दास विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
