द सीजी न्यूज
आज 4 नवंबर को प्रधानमंत्री दुर्ग आगमन और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होने से ठीक पहले ईडी के दावे ने राज्य में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।
महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं। शुक्रवार यानी 3 नवंबर को जांच एजेंसी ने दावा किया कि पैसे का लेन-देन करने वाले एक शख्स का बयान दर्ज किया है। शख्स का कहना है कि महादेव सट्टा एप को चलाने वाले लोग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं।
दरअसल, ईडी ने बृहस्पतिवार को रायपुर में एजेंट असीम दास को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। दावा है कि यह रकम दुबई से सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ भेजा गया था। ईडी महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच कर रही है।
ईडी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि असीम दास ने स्वीकार किया है कि जब्त की गई रकम को महादेव एप के प्रमोटरों की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता ‘बघेल’ तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी।
असीम दास से पूछताछ और उसके पास से बरामद फोन की फॉरेंसिक जांच और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के आरोपियों में से एक) की ओर से भेजे गए ईमेल की जांच से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसके मुताबिक महादेव एप के प्रमोटरों की तरफ से अतीत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित भुगतान किया गया। अब तक कुल 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
