द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नया बस स्टैंड पहुँचकर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा। निगम आयुक्त ने बस स्टैंड की सफाई का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सड़क किनारे या नाली के ऊपर अतिक्रमण करने वालो को हटाने का अभियान चलाने के निर्देश दिये गए। गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों का चालान काटने के निर्देश भी दिये गए। दुकान के सामने गंदगी फैलाने के कारण सफाई दरोगा राजू सिंह ने नया बस स्टैंड के 6 दुकानदारों से कुल 2700 रुपये जुर्माना वसूल किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

