Breaking News

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट : कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने घटनास्थल का जायजा लिया : मृतकों के प्रति जताई शोक संवेदना : कहा – पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा दे शासन-प्रशासन

द सीजी न्यूज

बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की खबर मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के साथ फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक में बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से कई श्रमिकों के असामयिक निधन पर शोक जताया।

राजेंद्र साहू व आशीष छाबड़ा ने ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। नेताद्वय ने शासन, प्रशासन से बचाव कार्य सुनिश्चित करने और पीड़ितों को तत्काल उचित मुआवज़ा देने की अपील की है। राजेंद्र ने कहा कि घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। मुआवजा मिलने में किसी भी तरह का विलंब न हो, यह शासन-प्रशासन सुनिश्चित करे।

Check Also

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति : अब तक मिले 8.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री स्टार्टअप व निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!