द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के बोरसी गांव में स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड नामक बारुद फैक्ट्री में आज सुबह जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है।
इस फैक्ट्री के मालिक संजय चौधरी हैं। रायपुर दुर्ग से दमकल वाहन और SDRF की रेस्क्यू टीम भी रवाना हो गई है। रायपुर से 1 और दुर्ग से 2 दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हुए हैं। इसके अलावा SDRF की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।
इस हादसे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में धमाका हुआ है … जांच चल रही है … SP और प्रशासन के सभी लोग मौके पर मौजूद हैं…”
घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बारूद फैक्ट्री में करीब 100 लोग काम कर रहे थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


