द सीजी न्यूज
बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की खबर मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के साथ फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक में बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से कई श्रमिकों के असामयिक निधन पर शोक जताया।
राजेंद्र साहू व आशीष छाबड़ा ने ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। नेताद्वय ने शासन, प्रशासन से बचाव कार्य सुनिश्चित करने और पीड़ितों को तत्काल उचित मुआवज़ा देने की अपील की है। राजेंद्र ने कहा कि घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। मुआवजा मिलने में किसी भी तरह का विलंब न हो, यह शासन-प्रशासन सुनिश्चित करे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

