Breaking News

भीषण गर्मी : दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नागरिकों से किया आग्रह : जरूरी सावधानी बरतें, अपना ख्याल रखें

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ प्रदेश में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने लोगों से सावधानी बरतने और गर्मी से बचने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से खुद के साथ ही परिजनों का भी ख्याल रखने की बात कही है।

ललित चंद्राकर ने आम जनों से कहा है कि विगत कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में भारी वृद्धि हुई है। झुलसाने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। जिसके चलते गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतना जरूरी है। सभी से मेरा आग्रह है कि सुरक्षित रहें, सतर्क रहें, अपना और अपने बच्चों का ख्याल रखें। आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से सावधानी से निकले, धूप में सिर और कान को कपड़े से अच्छी तरह से बांधें। पानी अधिक मात्रा में पीयें। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस घोल पियें। छायादार जगहों पर रहें। लू लगने या तबीयत ख़राब होने की स्थिति में तत्काल अस्पताल जाएं। सावधानी में ही समाधान है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने भी आगामी कुछ दिनों तक हीटवेव के जारी रहने की बात कही है। जिसके चलते विधायक ललित चंद्राकर ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

Check Also

संधारण करने 58 लाख स्वीकृत … फिर भी मोहन नगर थाना बदहाल : मरम्मत न होना गंभीर लापरवाही : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!