Breaking News

नवनिर्वाचित सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की : लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज दुर्ग लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद विजय बघेल के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट की और लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई व शुभकामनाएं दी। ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास को अब नई रफ्तार मिलेगी।

ललित चंद्राकर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह से भी मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। नई दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुना गया है। एनडीए सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, समाजसेवी सोनू राम सिंग, पार्षद मनीष यादव, पार्षद विधि यादव, अरविंदर खुराना, सोशल मीडिया प्रभारी विवेक बंछोर उपस्थित रहे।

Check Also

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई मौतों पर सीएम साय ने व्यक्त किया गहरा शोक

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!