द सीजी न्यूज
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को आज सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया। सीआईएसएफ गार्ड का नाम कुलविंदर कौर है। कंगना को थप्पड़ मारने के बाद कुलविंदर ने बताया कि उसने कंगना को थप्पड़ क्यों मारा। कुलविंदर कौर ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी मां किसान आंदोलन में बैठी थी। उस समय कंगना ने बयान दिया था कि आंदोलन में 100-100 रुपये लेकर महिलाएं बैठी थीं। इससे आहत होकर उसने कंगना को थप्पड़ मारा है।
इस घटना के बाद द कंगना रनौत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कंगना रनौत ने अपने बयान में कहा, “मुझे मेरे शुभचिंतकों और मीडिया की ओर से कई फोन कॉल आ रहे हैं। सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो कुछ भी हुआ, वो सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान हुआ, वहां मैं सिक्योरिटी चेक करते हुए जैसे ही निकली, तो वहां मौजूद एक महिला सिक्योरिटी गार्ड मेरी ओर आई और मेरे फेस पर हिट किया। इसके बाद मुझे गालियां देने लगीं।“
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में मंडी सीट से कंगना रनौत ने कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को पटखनी देते हुए जीत दर्ज की है। वहां से जीत के बाद कंगना दिल्ली आ रही थी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ ये घटना हुई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
