दुर्ग। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 15 की समस्याओं को जानने महापौर धीरज बाकलीवाल आज नागरिकों से रूबरू हुए। इस दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहे। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों से वार्ड की मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पानी निकासी की समस्या का समाधान न होने की शिकायत को गंभीरता से लिया। नागरिकों को आश्वस्त किया कि जल्द समस्या का निराकरण कर नाली के पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सफलता के लिए इन दोनों कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।आयुक्त लोकेश चंद्रकार ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर ही अधिकारियों को नालियों की बेहतर ढंग से सफाई कराने के निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि शहर को और साफ सुथरा रखने के लिए योजनाबद्ध ढंग से सफाई का कार्य किया जाना चाहिए। महापौर ने बारिश शुरू होने से पहले नालियों की पूर्ण सफाई करने और लोगों को नालियों व नाला में कचरा न डालने की अपील की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

