Breaking News

गर्मी में जलसंकट से निपटने फौरन शुरू करें तैयारी : सभापति

  • निगम सभापति श्याम शर्मा ने पार्षदों के साथ निगम कमिश्नर से मुलाकात की
  • कहा – पिछले साल की तरह इस बार गर्मी में जलसंकट की स्थिति नहीं होनी चाहिये

  • वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण पर बनाई रणनीति
  • पेयजल समस्या के समाधान की रूपरेखा तैयार परने चर्चा की

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा ने पार्षदों के साथ आयुक्त सुमित अग्रवाल से मुलाकात की और आगामी गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से निपटने की रणनीति तैयार करने विस्तृत चर्चा की। बैठक में वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की सफाई, जल संरक्षण और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

सभापति शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष गर्मियों के दौरान नागरिकों को पेयजल संकट झेलना पड़ा था। इस बार पहले से ही तैयारी की जा रही है, ताकि आने वाले दो महीनों में पड़ने वाली भीषण गर्मी के दौरान शहरवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पानी का संयमित उपयोग, पुन: उपयोग और बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि जल आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ वर्षा जल संचयन संरचनाओं को मजबूत किया जाएगा और तालाब-नदी सहित अन्य जलाशयों की नियमित सफाई व संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के दौरान शासन से बोरिंग खुदवाने और पाइपलाइन बिछाने की अनुमति से संबंधित प्रस्तावों पर भी करीब दो घंटे विस्तृत चर्चा हुई, ताकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जल स्रोत उपलब्ध कराए जा सकें।

बैठक में एमआईसी मेंबर शिव नायक, मनीष साहू, पार्षद संजय अग्रवाल, कमल देवांगन, गुलाब वर्मा, युवराज कुंजाम, रामु सेन, मनीष कोठारी, गुलशन साहू, जितेंद्र ताम्रकार,  ललित ढीमर, जीतू महोबिया, सविता साहू, सुरूचि उमरे, मनोज सोनी, लोकेश्वरी ठाकुर, सुरेश गुप्ता, गुड्डू यादव सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!