Breaking News

22 म्यूल खातों से 10.67 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 16 आरोपी गिरफ्तार

द सीजी न्यूज

दुर्ग। बैंक एकाउंट को किराये पर देने वाले 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन किराये के अकाउंट से 10 लाख से ज्यादा की ठगी का पैसा इन बैंक खातों में पहुंचा था। मोहन नगर थाना पुलिस ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र के सहयोग से 22 बैंक खातों के माध्यम से की जा रही साइबर धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया।
जानकारी के अनुसार 3 नवंबर 2025 को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के आधार पर भारत सरकार और गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से थाना मोहन नगर को सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत कई बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध से अर्जित धन राशि के ट्रांजेक्शन के लिए किया जा रहा था। इन खातों के जरिए कुल 10,67,665 रुपए की ठगी की राशि के लेन-देन का पता चला।
इस मामले में वरुण यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेहरू नगर कोहका, रितेश सोनी (32 वर्ष) निवासी कचना रोड उतई, निखिल खत्री (22 वर्ष) निवासी वैशाली नगर दुर्ग, मनीष साहू, (23 वर्ष) निवासी आजाद चौक सुपेला, राहुल यादव (30 वर्ष) निवासी शक्ति नगर सुपेला, पंकज वर्मा (31 वर्ष) निवासी वार्ड 1 दुर्ग, अंकुर सोनी, (20 वर्ष) निवासी सुभाष नगर उतई, शशांक सोनी (22 वर्ष) निवासी सुभाष नगर उतई, राजू सिंह (27 वर्ष) निवासी वार्ड 11, दुर्ग, राहुल कुमार (36 वर्ष) निवासी वार्ड 1 दुर्ग, उज्जवल सिंह (28 वर्ष) निवासी वार्ड 1 दुर्ग, दीपक टंडन (21 वर्ष) निवासी वार्ड 53 दुर्ग, बबलू बलाई (20 वर्ष) निवासी ग्राम कोमा उतई, रामकुमार राठौर (26 वर्ष) निवासी वार्ड 34 दुर्ग, राकेश सेन (58 वर्ष) निवासी इंदिरा मार्केट दुर्ग, राम डंडे (22 वर्ष) निवासी कुम्हारी को गिरफ्तार किया गया है।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से कुल 22 बैंक खातों की पहचान की, जिनका उपयोग साइबर ठगों द्वारा किया जा रहा था। जांच में स्पष्ट हुआ कि खाताधारकों ने जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे, जिन्हें ‘म्यूल अकाउंटÓ के रूप में इस्तेमाल किया गया। इन खातों के माध्यम से अलग-अलग मामलों में ठगी की राशि को इधर-उधर किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस ने प्रकरण में संबंधित सभी 22 बैंक खातों का विवरण, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं, जिनका परीक्षण साइबर विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शेष आरोपियों की पतासाजी और विवेचना अभी जारी है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!