Breaking News

चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर : देश के 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

गरियाबंद में 50 बस यात्रियों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रस्सी बांधकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

THE CG NEWS

नई दिल्ली। मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिणी आंतरिक ओडिशा के ऊपर बने डिप्रेशन के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है।
IMD ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण निचले इलाकों में जलभराव, बाढ़ की आशंका जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में तेज बारिश से जनजीवन पर असर

छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी और बस्तर संभाग में तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। लगातार बारिश की वजह से राजधानी रायपुर की निचली बस्तियों में पानी भर गयया। कई कालोनियों मेेंं लोगों के घरों में भी पानी भरने के कारण लोग परेशान रहे। राजधानी रायपुर के भाटागांव, सुंदर नगर, महादेव घाट, प्रोफेसर कॉलोनी, पुराना विधानसभा रोड, सड्डू सहित कई इलाके में जल भराव की स्थिति बनी है।

रायपुर के भाठागांव की सड़क पर पानी भरने से यातायात प्रभावित

भाटापारा के 32 वार्डों में पानी दो से चार फीट तक भर गया। 

नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे की सड़कों पर भी जल भराव हुआ। रायपुर से दुर्ग रोड पर टाटीबंध ब्रिज के पास जल भराव के कारण कई घंटे तक ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

जगदलपुर के धरमपुरा का हाल ऐसा

जगदलपुर बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर केशलूर के पास आवागमन ठप 

लगातार बारिश से दुर्ग-भिलाई का भी बुरा हाल

दुर्ग जिले में शुक्रवार को लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश और जलभराव के कारण जिला प्रशासन ने 25 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया था। हालांकि आदेश देर से जारी होने केे कारण सुबह की पाली में कई स्कूलों में स्टूडेंट्स पहुंचे। बाद में छुट्टी की सूचना मिलने पर वापस लौट गए।

शिवनाथ उफान पर, जलस्तर और बढ़ेगा

राजनांदगांव क्षेत्र के चार बैराजों से कुल 14,650 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. यह पानी शिवनाथ नदी की ओर बढ़ रहा है। आने वाले घंटों में नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई गई है। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग ने नदी के आसपास के गांवों में बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट किया है।

भारी बारिश के कारण आवागमन लगातार प्रभावित रहा। राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को अंजोरा बाईपास, पुलगांव, अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव एम, मोतीपुर और अमलेश्वर की ओर से भेजा जा रहा है। बालोद की तरफ से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव एम, मोतीपुर और अमलेश्वर रोड से रवाना किया जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश के चलते दुर्ग शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। दुर्ग के कोतवाली थाना परिसर में बारिश का पानी घुसने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी हुई। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से पानी भरने केे कारण पुलिसकर्मियों ने तत्काल जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य सामान को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू किया।

13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दुर्ग समेत प्रदेश के 13 जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. अलर्ट वाले जिलों में बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कबीरधाम, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, महासमुंद, रायपुर और राजनांदगांव शामिल हैं।

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!