दुर्ग। SIR और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से कलेक्टोरेट तक पैदल मार्च करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पटेल चौक पर पुतला दहन किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा।
कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, रंगा बिल्ला इस्तीफा दो के नारे भी लगाए। पुलिस ने तीन स्तर की बैरिकेडिंग की थी। बीजेपी कार्यालय के आसपास भी सुरक्षा के तहत जवान तैनात किये गए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो बैरिकेडिंग पार की। कलेक्टोरेट के पास पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। बाद में कांग्रेस नेताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भूपेश बघेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त और मोदी-शाह पर किया तीखा प्रहार
राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया जा रहा है। एसआईआर के नाम पर चुन-चुन कर वोट काटकर फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। ताकि, भाजपा को लाभ पहुंचाया जा सके। चुनाव आयोग पूरी तरह मोदी और शाह के इशारे पर काम कर रहा है। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिये।
रद्द करें बिहार, प. बंगाल, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में हुए चुनाव
भूपेश ने कहा कि भाजपा ने कई चुनाव ईवीएम के माध्यम से जीतने के बाद अब चुनाव आयोग के जरिये एसआईआर से वास्तविक मतदाताओं के नाम काटने का अभियान चालू कराया। देश भर में करीब 13 करोड़ से ज्यादा वोट काटे गए। भाजपा धांधली कर चुनाव जीत रही है। बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में हुए चुनाव भी धांधली कर भाजपा ने जीत हासिल की। इन राज्यों के चुनावों को रद्द किया जाना चाहिये।
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे शामिल हुए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस महामंत्री राजीव गुप्ता, राजेश यादव, संदीप वोरा, अलताफ अहमद, अजय शर्मा, आनंद कपूर ताम्रकार, अमृत लोढ़ा, निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, रायसिंह ढिकोला, नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, मनीष बघेल, विजेंद्र भारद्वाज शमशीर कुरैशी, सुनीत घोष, विमल यादव, फिरोज खान, बृजमोहन तिवारी, मोहित वालदे, श्रद्धा सोनी, संगीता ठआकुर, मीना पॉल, मीणा मानिकपुरी, शकुन ढीमर सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेत्री घायल
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal




