Breaking News

साधु बनकर भीख मांग रहा था मुस्लिम युवक

द सीजी न्यूज भिलाई/ भगवा कपड़े पहनकर साधु के भेष में घर-घर भीख मांग रहा युवक मुस्लिम निकला। युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। लोगों को उसके हाव-भाव पर शक होने पर उन्होंने युवक से कुछ सवाल किए। सवाल सुनकर युवक घबरा गया और रोने लगा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। …

Read More »

महिला ने इच्छापूर्ति दुर्गा गणेश मंदिर में माथा टेका … चांदी के मुकुट और मूर्तियां चुराई … लौटते समय मंदिर के चौखट पर फिर माथा टेका

द सीजी न्यूज भिलाई/ कैंप-02 संत रविदास नगर में इच्छापूर्ति दुर्गा गणेश मंदिर में महिला ने पहले माथा टेका, फिर हनुमानजी की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट, स्टील के बर्तन, लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति और झूले को चोरी कर बैग में डाल लिया। जाते समय महिला ने चौखट पर दोबारा माथा टेका। इस चोरी का लाइव वीडियो …

Read More »

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ट्रेडिंग एप से 13 लाख ठगे

फर्जी कंपनी बनकर क्यूआर कोड से कराया लाखों का ट्रांजेक्शन द सीजी न्यूज भिलाई/ सोशल मीडिया में शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 13.90 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला उजागर हुआ है। खुर्सीपार भिलाई निवासी मनीष गजपाल (39) से अज्ञात आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप और फर्जी ट्रेडिंग एप के माध्यम से रकम हड़प ली। पीडि़त की शिकायत …

Read More »

नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव में 16 प्रत्याशी जीते, एक सदस्य के चुनाव का फैसला टॉस से हुआ

एक समूह में टॉस से आया रोचक नतीजा द सीजी न्यूज दुर्ग। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग में प्रत्यायुक्त सदस्य पद हेतु 16 समूह के लिए रविवार को हुए चुनाव में 16 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इन प्रत्याशियों में कमल नारायण रुंगटा समूह क्रमांक 20, संजय बोहरा समूह क्रमांक 47, सुदर्शन सिंह महलवार समूह क्रमांक 63, ज्ञानेश्वर ताम्रकार समूह …

Read More »

पांचवे दिन भी धरना जारी, रूआबांधा मैदान पर हाउसिंग बोर्ड के नए आवास निर्माण की योजना का जोरदार विरोध 

द सीजी न्यूज भिलाई। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा तालपुरी ब्लॉक-3 के तहत आवासीय व व्यावसायिक परिसर निर्माण की योजना का विरोध पांचवे दिन भी जारी रहा। यहां की बस्ती के निवासी लगातार आवास योजना को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि सरकारी योजना की आड़ में उनके वर्षों …

Read More »

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की गर्दन पर कटर से किया वार

द सीजी न्यूज भिलाई। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर कटर से हमला किया गया है। नेवई-मरौदा क्षेत्र में ओंकार साहू (20 साल) अपने दोस्तों हिमांशु पांडेय और टिकेश्वर साहू के साथ दादू चाय दुकान पर चाय पीने गया था। तीनों दुकान के पीछे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी आरोपी हिमांशु साहू वहां पहुंचा। आरोपी हिमांशु साहू …

Read More »

नशीली दवाओं की खरीदी-बिक्री करने वाले 3 गिरफ्तार, 400 से ज्यादा नशीली टैबलेट जब्त

द सीजी न्यूज उतई। पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए उतई में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की बड़ी खेप बरामद की गई है। ग्राम सेलुद स्थित धान मंडी के पास आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उतई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी …

Read More »

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने भाजपा कार्यकर्ता जनजागरण अभियान में जुटेंगे : सुरेंद्र कौशिक

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिला भाजपा की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने जनजागरण का आव्हान किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में अनुशासन के साथ पार्टी संगठन के कार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोड़ा उपस्थित रहे। …

Read More »

मनरेगा कानून में सुधार के नाम पर मोदी सरकार ने ग्रामीणों से छीना काम का अधिकार : कुंवर सिंह निषाद

तीन काले कृषि कानूनों की तरह मनरेगा में बदलाव से ग्रामीणों को नहीं मिलेगा लाभ – राजेंद्र साहू भाजपा सरकार ने 11 साल में कभी नहीं दिया सौ दिनों तक रोजगार, गिने चुने मजदूरों को मिल रहा रोजगार, हर साल घटा रहे बजट – राकेश ठाकुर द सीजी न्यूज दुर्ग। मनरेगा कानून में परिवर्तन को श्रमिक विरोधी कदम बताते हुए …

Read More »

बेहतर होगी शहर की वाटर सप्लाई व्यवस्था : इंटेकवेल में स्थापित होंगे 120 एचपी के दो मोटर पंप, फिल्टर प्लांट में लगेगा नया मोटर पंप : अलका

द सीजी न्यूज दुर्ग/ आगामी गर्मी के सीजन में शहरवासियों को जलसंकट से राहत दिलाने नगर निगम ने वाटर सप्लाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने की ठोस योजना तैयार कर ली है। इस बार गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत न होने देने इंटकवेल और फिल्टर प्लांट में नए मोटर पंप लगाए जाएंगे। महापौर अलका बाघमार ने बताया कि …

Read More »

सांसद विजय बघेल ने किया प्रगति फाइन आर्ट एंड म्यूज़िक अकादमी का भव्य उद्घाटन  

द सीजी न्यूज भिलाई। कैलाश नगर में प्रगति फाइन आर्ट एंड म्यूज़िक अकादमी का भव्य उद्घाटन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने किया। सांसद विजय बघेल ने अकादमी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। अकादमी की डायरेक्टर अर्चना सेनगुप्ता ने सांसद विजय बघेल का स्वागत करते हुए स्वयं द्वारा निर्मित सुंदर चित्र की फोटो फ्रेम सांसद विजय बघेल को भेंट …

Read More »

मोदी सरकार ने मनरेगा में बदलाव के नाम पर किया छलावा : मज़दूरों को नहीं दी काम की गारंटी : वोरा

द सीजी न्यूज मुंगेली। मनरेगा योजना में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बदलाव किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने पूरे देश में अभियान तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में आज राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को पूर्व विधायक-पूर्व मंत्री अरुण वोरा ने संबोधित किया। वोरा ने कहा कि “मनरेगा एक अधिकार-आधारित व्यवस्था है। इसे यूपीए सरकार ने …

Read More »

राष्ट्रीय युवा दिवस : भाषण, रंगोली, काव्य पाठ प्रतियोगिता 12 को

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाषण, रंगोली और काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजन नगर पंचायत उतई, मंगल भवन, वार्ड 7, जिला-दुर्ग में सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। आयोजन में दुर्ग जिला के समस्त स्कूल/ कॉलेज के विद्यार्थी और खिलाड़ी भाग ले सकते …

Read More »

अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 10 से 24 जनवरी तक

द सीजी न्यूज दुर्ग। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2025-26 हेतु भर्ती रैली का आयोजन 10 से 24 जनवरी तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इन्डोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी में किया जा रहा है। भर्ती रैली में विभिन्न जिलों हेतु तिथि निर्धारित है। दुर्ग जिले के सीईई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा हेतु निर्धारित की …

Read More »

खेलो इंडिया के तहत कबड्डी में पाटन से 4 खिलाड़ी बालिकाओं का चयन

द सीजी न्यूज दुर्ग। 25 वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर (पुरुष/महिला) कबड्डी चौंपियनशिप का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक कोरबा जिले के लाल मैदान दर्री में किया जा रहा है। खेलो इंडिया कबड्डी सेंटर मर्रा, पाटन से 4 खिलाड़ी बालिकाओं का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की टीम में बालिका आरती ठाकुर, जिगिशा यादव, …

Read More »
error: Content is protected !!