
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
जिला दण्डाधिकारी दुर्ग डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के आदेश पर कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने हेतु जिले में लॉकडाउन लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर दुर्ग पुलिस द्वारा लॉकडाउन व महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 6 अप्रैल से निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आज दुर्ग पुलिस द्वारा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बिना मास्क के बाहर घूमते पाए गए 112 लोगों पर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। कुल 56 हजार रुपए अर्थदण्ड वसुल किया गया।

साथ ही प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये मास्क का वितरण किया गया। यह कार्यवाही आगामी लॉकडाउन के 19 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगी। दुर्ग जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोरोना महामारी को देखते हुए घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal