
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
लॉकडाउन के 10 दिन पूरे होने के बाद शहर में आम जनता को रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने 9 दिन के लॉकडाउन के हिसाब से सर्दी- खांसी व बुखार की दवाईयों से लेकर हरी सब्जियों को स्टोर किया था। 5 दिन का एक्सटेंशन लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। इस समस्या से निजात पाने आम जनता ने विधायक अरुण वोरा से पहल करने का आग्रह किया है।
वोरा ने कलेक्टर को पत्र लिख कर कहा कि आसपास के गांवों से दूध की घर-घर में आपूर्ति होती है। इसके लिए निर्धारित समय काफी कम है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्युनिटी बूस्ट करने हरी सब्जियां व फल भी स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इसे वार्ड स्तर पर समय निर्धारित कर इनकी बिक्री शुरू किया जाना चाहिए। सर्दी-खांसी-बुखार आदि की दवाएं भी बिना डॉक्टरी पर्ची के प्रतिबंधित है, जिससे साधारण बीमारियों से भी लोग परेशान हो रहे हैं। इस आदेश का परीक्षण कर इसमें भी संशोधन करने की आवश्यकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal