द सीजी न्यूज डॉट कॉम
चिकित्सा विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ ललित शाह का कहना है कि मास्क को इस तरह लगाया जाना चाहिए कि ठुड्डी, मुंह और नाक तीनों कवर हो सकें। मास्क हमेशा एयर टाइट रहना चाहिए, ताकि अंदर की हवा बाहर ना जा सके और बाहर की हवा अंदर ना आ सके। अगर सब लोग मास्क लगाएंगे तो इस महामारी पर नियंत्रण पाना बहुत आसान होगा।
डां शाह ने ‘मास्क कैसे पहने’ और ‘3 लेयर का हो मास्क’ विषय पर नागरिकों को वीडियो के माध्यम से समझाइश दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में छत्तीसगढ़ में केसेस बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। उसमें से एक मुख्य कारण यह है कि लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। अगर कर रहे तो उसका उपयोग सही ढंग से नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मास्क के बाहरी हिस्से को कभी भी नहीं छूना चाहिए। अगर खाना-खाने आदि के लिए मास्क निकालना है, तो मास्क को कान या गले में नहीं लटकाना चाहिए। गले में मास्क को लटकाना अधिक खतरनाक है। इससे गले के कीटाणु सीधे आपकी सांस में चले जाएंगे।
मास्क, एन -95 का या कपड़े का बना तीन लेयर या 3 लेयर का सर्जिकल मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। इसको धोकर पुनः इस्तेमाल किया जा सकता है। एन- 95 को 5 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal