द सीजी न्यूज डॉट कॉम
जांजगीर-चांपा जिला के कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले के 18 चिन्हित निजी अस्पतालों को कोविड पेशेंट की भर्ती के बाद इलाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश का पालन न करने वाले निजी चिकित्सालयों को सील करने के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर कक्ष में आज जिला स्तरीय कोविड-19, केयर कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने जिले के पैथोलॉजी लैब संचालित करने वाले अस्पतालों के द्वारा भी कोविड की टेस्टिंग कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने कहा कि निजी पैथोलॉजी लैब में टेस्टिंग शुरू होने से शासकीय अस्पतालों में टेस्टिंग के कार्य का दबाव कम होगा। साथ ही पॉजिटिव मरीजों की शीघ्र पहचान और इलाज में तेजी आएगी। कलेक्टर ने चेक पोस्ट में बसों में यात्रा करने वाले संदेहास्पद यात्रियों का कोरोना टेस्ट कराने चार मोबाइल टीम को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन से भर्ती के लिए स्वीकृत चिकित्सा स्टाफ की भर्ती की शीघ्र करने कहा। गंभीर कोविड पेशेंट के इलाज के लिए डेडीकेटेड कोविड केयर हॉस्पिटल में 40 वेंटीलेटर युक्त बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal