Breaking News

बुजुर्गों को कार में बैठे-बैठे वैक्सीन : वरिष्ठ नागरिकों के लिए ड्राइव इन वैक्सिनेशन की सुविधा दुर्ग जिले में शुरू

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कोविड -19 महामारी से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए ड्राइव इन वैक्सिनेशन सुविधा आज से दुर्ग जिले में शुरू हो गई। बुजुर्ग नागरिक अपनी कार में बैठे-बैठे वैक्सीन लगवा रहे हैं। वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे कार में ही उन्हें रेस्ट करना होता है। यहां पर मेडिकल टीम मौजूद रहती है। आधे घंटे के ऑब्जरवेशन के बाद सब कुछ सामान्य रहने पर घर जाने की अनुमति दे दी जाती है।

इस सुविधा से वरिष्ठ नागरिकों को काफी सुकून मिला है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही रेस्ट होने की वजह से यह मुहिम बुजुर्गों के लिए खासी उपयोगी हो रही है। आज 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग भी वैक्सिनेशन के लिए आए। इनमें से कई ऐसे थे जिन्हें चलने-फिरने में समस्या थी। उन्होंने बताया कि इसी वजह से अब तक टीका लगाने नहीं आ रहे थे। उनके परिजनों ने भी बताया कि घर के बुजुर्गों की वैक्सिनेशन की चिंता इस सहज सुविधा से आज दूर हो गई। भिलाई के सूर्या शॉपिंग मॉल की पार्किंग में टीकाकरण के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।  

सुविधा शुरू होने के पहले दिन विधायक देवेंद्र यादव और कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे भी मौजूद थे। विधायक व कलेक्टर ने वरिष्ठ नागरिकों से फीडबैक भी लिया। वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि यह सुविधा बहुत अच्छी लगी। प्रशासन का यह नवाचार बहुत अच्छा लगा। गर्मी बहुत अधिक होने के कारण  वैक्सीनेशन सेंटर में देर तक रुकना कठिन है। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी मौजूद थे। सूर्या शॉपिंग मॉल में यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में भिलाई नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।

कल शाम को ही वरिष्ठ नागरिकों के सभी व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी सूचना दे दी गई थी। इसके अलावा प्रेस के माध्यम से, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को इस संबंध में सूचित किया गया। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक सूर्या मॉल पहुंचे और वैक्सीनेशन का लाभ ले रहे हैं। यह मुहिम पहले ही दिन बहुत सफल होते दिख रही है और सुबह वैक्सिनेशन सेशन के आरंभ होने के 3 घंटे के भीतर ही 60 से अधिक वरिष्ठ नागरिक वैक्सिनेशन करा चुके हैं।

Check Also

सुशासन का दूर-दूर तक अता-पता नहीं … और साय सरकार मना रही सुशासन तिहार – जंघेल

द सीजी न्यूज दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर देवकुमार जंघेल ने बयान जारी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!