Breaking News

कोरोना रिपोर्ट : दुर्ग में 2825 टेस्टिंग, 154 नए कोरोना पेशेंट मिले, 389 मरीज रिकवर हुए

द सीजी न्यूज डॉट कॉम 

लॉकडाउन और कोविड से बचने के लिए व्यापक प्रचार अभियान के सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में सफलता मिलने लगी है। नागरिकों की जागरूकता के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और एप्रोप्रिएट कोविड बिहैवियर से जिले में कोरोना संक्रमण को पूरी तरह काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने फिजिकल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सावधानियों को लेकर लापरवाही न बरतने की अपील की है।

आज दुर्ग जिले में कोरोना जांच के लिए कुल 2825 लोगों के सेंपल लिए गए।

जिसमें 154 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। 389 मरीज रिकवर हुए। 

बीते 24 घंटो में कोरोना से 8 लोगों की मौत हो गई।

इस महामारी से बचने के लिए …

आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। कोविड के संक्रमण से बचें। फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें।

मास्क जरूर पहनें। घर पर ही रहें। बेहद जरूरी होने पर घर से बाहर निकलें। 

अनिवार्य रूप से कोविड 19 से संबंधित गाइडलाइन का पालन करें।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!