द सीजी न्यूज डॉट कॉम
प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने पोस्ट कोविड ओपीडी में मेडिसिन, नेत्र, ईएनटी और अन्य विशेषज्ञों के साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाएं उपलब्ध कराने कहा है। जिला अस्पतालों में कोविड मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं जैसे अवसाद, बेचैनी, नींद में कमी आदि से संबंधित परामर्श और उपचार के लिए सप्ताह में तीन दिन ओपीडी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा है कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज के बाद डिस्चार्ज करने के बाद कुछ मरीजों में साँस लेने में कठिनाई, थकान, कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों में उपचारित हो चुके कोरोना के मरीजों में म्युकरमाइकोसिस (Mucormycosis) के प्रकरण भी राज्य में बढ़े हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों के नियमित फॉलो-अप और इन लक्षणों के उपचार के लिए प्रत्येक जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू किया जाना अति आवश्यक है। इन क्लिनिकों में मरीजों के उपचार के लिए विशेषज्ञों और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध रहेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal