Breaking News

निगम के 10 सेंटरों में कल से 45 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों को लगेगा वैक्सीन का पहला डोज : नागरिकों की उपस्थिति कम होने पर बंद कर दिए जाएंगे सेंटर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के निर्देश पर नगर निगम दुर्ग के 10 टीकाकरण केंद्रों में कल 27 मई से 45 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगाया जाएगा।  निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने 45 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित टीकाकरण केंद्र में जाकर कोरोना का टीका लगा सकते हैं।
यहां बनाए गए हैं टीकाकरण केंद्र
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघेरा, शासकीय प्राथमिक शाला तिलक स्कूल, शासकीय आयुर्वेदिक हॉस्पिटल धमधा नाका दुर्ग, आयुष बिल्डिंग जिला अस्पताल दुर्ग, जेआरडी स्कूल भवन, जिला चिकित्सालय दुर्ग, स्वामी विवेकानंद भवन पदमनाभपुर दुर्ग, शासकीय प्राथमिक शाला पोटियाकला दुर्ग, शहीद भगत सिंह स्कूल तितुरडीह, महावीर कोविड सेंटर आजाद हॉस्पिटल दुर्ग में टीकाकरण केंद्र प्रारंभ किया गया है। इन टीकाकरण केंद्रों में 45 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिक वैक्सीन का पहला डोज लगवा सकते हैं।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!