द सीजी न्यूज डॉट कॉम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत केंद्र सरकार के द्वितीय कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर आज सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कोरोना महामारी संकट के दौर में जरूरतमंद मरीजों को मदद पहुंचाने भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की उपस्थिति में महिला कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर पूरे देश मे आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल दुर्ग, पाटन के स्वास्थ्य केंद्र में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर, भाजपा की प्रदेश मंत्री उषा टावरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
आज प्रत्येक जिला मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष 30 मई को पूर्ण हो रहे हैं। 31 तारीख को शक्ति केंद्र स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता देश के एक लाख से अधिक गांवों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे और मास्क व सैनिटाइजर के साथ सूखा राशन वितरण करेंगे। कोरोना संकटकाल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदो को रक्तदान किया जा रहा है।
सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरे कार्यकाल में जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसी कई उपलब्धियां रही। सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में कोरोना संकट काल की गम्भीर चुनौतियों से निपटने में हमारा देश पूरी तरह सफल होगा। प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सरोज ने कहा कि यह सरकार वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को लेकर कभी गंभीर नहीं रही। हमेशा किसी ना किसी तरीके से बहानेबाजी कर वैक्सिनेशन की प्रक्रिया में देर करती रही। जब कई राज्य वैक्सिनेशन को युद्ध स्तर पर करा रहे हैं तब छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा वैक्सिनेशन की प्रक्रिया ही बंद कर दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन न भेजने की जानकारी दी जा रही है। अगर सब कुछ केंद्र के भरोसे ही बैठना है तो सत्ता में बैठने का क्या मतलब?
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal