Breaking News

बिजली कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर को हटाने ग्रामीणों ने किया चक्काजाम : जांच के आदेश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के बालोद संभाग के अंतर्गत डौंडी और दल्लीराजहरा एरिया में 1 जून को आंधी-तूफान के कारण विद्युत सप्लाई बंद रही। बिजली कंपनी की टीम पेट्रोलिंग और फाल्ट सुधारने के लिए फील्ड में गई थी। तूफान थमने के कुछ देर बाद विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई।

बिजली कंपनी के सूत्रों ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में सुधार कार्य चल रहा था। इसी दौरान डौण्डी में ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई व्यवस्था सुचारू करने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया गया। ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को हटाने की मांग की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद उचित प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक : संगठन कार्यों में निरंतरता और पैनापन लाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही

कार्यकर्ताओं से दायित्व निभाने तैयार रहने का आव्हान THE CG NEWS दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!