Breaking News

श्रम विभाग में आवेदन किया : तीन दिनों में मिली अनुकंपा नियुक्ति

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर तेजी से कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों केबिनेट की बैठक में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में 10 प्रतिशत की सीमा शिथिल कर दी थी। इस फैसले के बाद जिले में सभी विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर तेजी से कार्यवाही की जा रही है। कार्यालय सहायक श्रमायुक्त दुर्ग में पदस्थ श्रम निरीक्षक अशोक मिश्रा का निधन कोविड के कारण 10 मई को हुआ था। उनके आश्रित अंकुर मिश्रा द्वारा 31 मई 2021 को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, दुर्ग में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

श्रमायुक्त कार्यालय अटल नगर नवा रायपुर में उसी तारीख को आवेदन प्रस्तुत किया गया और 2 जून 2021 को तीन दिनों के भीतर अंकुर मिश्रा को लिपिक पद पर कार्यालय उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य, दुर्ग में नियुक्ति दे दी गई। दुर्ग के सहायक श्रमायुक्त आर के प्रधान ने यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट में कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा चार लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई थी। इन सभी प्रकरणों में 10 प्रतिशत की सीमा शिथिलता का लाभ मिला है।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!