Breaking News

पीडब्लूडी प्रभारी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन : निगम कार्यालय भवन बनाने नजूल भूमि की मांग की

  • दुर्ग नगर निगम में 20 साल और प्रदेश में 15 साल तक भाजपा की सत्ता, फिर भी नहीं बन पाया दुर्ग नगर निगम का कार्यालय भवन
  • नगर निगम की सामान्य सभा कराने सभागार भी नहीं बना : मांगलिक भवन में होती है बैठक

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राज्य निर्माण के 20 साल बाद भी दुर्ग नगर निगम का कार्यालय नहीं बन पाया है। राज्य परिवहन डिपो के पुराने कार्यालय में नगर निगम का मुख्यालय संचालित हो रहा है। हालत ये है कि नगर निगम की सामान्य सभा भी पिछले तीन साल से मांगलिक भवन में हो रही है। इससे पहले हिंदी भवन के ऊपरी मंजिल में सामान्य सभा का आयोजन करना पड़ा। नगर निगम के लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी ने आज इस मामले में विधायक अरुण वोरा को ज्ञापन सौंपा और नजूल विभाग से भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे।

गनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दुर्ग नगर निगम इकलौता निगम है जिसके पास अपना कार्यालय भवन नहीं हैं। वर्तमान निगम कार्यालय के सामने उतई टेम्पो स्टैण्ड के बाजू में लेबर कोर्ट तक लगभग 165 मीटर गुणा 40 मीटर भूमि रिक्त है। यह जगह निगम के मुख्य कार्यालय के लिए उपयुक्त है। गनी ने वोरा से नगर निगम दुर्ग कार्यालय भवन के लिए नजूल भूमि आबंटित कराने और भवन निर्माण करने शासन से स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया है। वोरा ने इस संबंध में उचित पहल करने का आश्वासन दिया है।

Check Also

भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक : संगठन कार्यों में निरंतरता और पैनापन लाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही

कार्यकर्ताओं से दायित्व निभाने तैयार रहने का आव्हान THE CG NEWS दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!