Breaking News

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वोरा ने दुर्घटनाएं रोकने दिये कई महत्वपूर्ण सुझाव : चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे, ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त करने के साथ स्पीड कंट्रोल के प्रभावी उपाय जरूरी

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअल बैठक में सुझाव देते हुए विधायक अरुण वोरा।
  • दुर्ग में संभागीय मुख्यालय के अनुरूप हो ट्रैफिक व्यवस्था

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअल बैठक में समिति के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने कई अहम सुझाव दिये। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का गृह जिला और संभागीय मुख्यालय होने के कारण दुर्ग शहर में ट्रैफिक और यातायात की व्यवस्था बेहतर बनाने की आवश्यकता है। वोरा ने कहा कि सभी चौक चौराहों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कर उसके संचालन और मेंटेनेंस का जिम्मा नगर निगम को दिया जाना चाहिए।

वोरा ने दुर्घटना से बचाव के लिए निर्माणाधीन मुख्य मार्ग के दोनों ओर बेरिकेड लगाने के साथ ही समय-समय पर ब्रेकरों और रोड साइड में मार्किंग करना जरूरी है। महाराजा चौक, शहीद चौक, करहीडीह चौक, मिनीमाता चौक में ट्रैफिक सिग्नल शुरू किया जाना चाहिए। वोरा ने सड़क किनारे पड़े बिल्डिंग मटेरियल, कंडम गाड़ियों और अवैध होर्डिंग्स की भरमार की समस्या से निपटने शिफ्टिंग के साथ-साथ रोड़ सेफ्टी के कार्यों जैसे कैट आई, पेड़ों की रंगाई-पोताई आदि के लिए प्रतिवर्ष जिले वार राशि स्वीकृत करने का सुझाव दिया। ताकि, शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था को चाक चौबंद रखने का कार्य हो सके।

वोरा ने कहा कि चौड़ी सड़कों की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सेंटर पोल पर अधिक वाट के लाइट लगाने और बेहतर प्रकाश देने वाली लाइट लगाने का प्रावधान अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। वोरा ने ट्रैफिक पेट्रोलिंग और ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर ट्रैफिक पुलिस बीट बनाने का सुझाव भी दिया।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!