Breaking News

कांग्रेस का आउटरीच अभियान : कोरोना प्रभावितों के घर पहुंचे विधायक-महापौर : मध्य और उत्तर ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों ने किया सर्वे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों के आर्थिक, स्वास्थ्यगत और वास्तविक स्थिति का आकलन करने आउटरीच अभियान चलाया गया। कांग्रेस के राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। दुर्ग के विधायक अरुण वोरा व दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल की विशेष उपस्थिति में ब्लॉक पदाधिकारियों ने घर घर जाकर संपर्क किया।

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, जिला व ब्लॉक समन्वयक नासिर खोखर, देवेश मिश्रा, अलख नवरंग, मुकेश राठी, वार्ड पार्षद श्रद्धा सोनी की विशेष उपस्थिति में मध्य ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले वार्ड 37 आजाद वार्ड में घर-घर जाकर कोरोना पीड़ितों से जानकारी लेकर कांग्रेस के प्रोफार्मा को भरा गया। कोरोना के कारण दिवंगत परिवारों से मिलकर विधायक और महापौर ने पीड़ित परिवारों का फार्म भरा। पार्टी के द्वारा दिए गए निर्देश के तहत उन्हें  लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

वोरा ने सर्वे के दौरान मध्य ब्लॉक के कोरोना योद्धाओं और समन्वयकों से कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के मार्गदर्शन में कोरोना से पीड़ित परिवारों का सर्वे किया जा रहा है। अधिक से अधिक घरों में जाकर सर्वे करते हुए पीड़ित वर्गों को लाभ दिलाने का प्रयास करना चाहिए। अभियान में पूर्व पार्षद अशोक मेहरा, लंगूर सोनी, पाशी अली, विशाल महानंद, लकी नागेश उपस्थित थे।

उत्तर ब्लॉक के आउटरीच अभियान : पीड़ितों के घर पहुंचे विधायक व महापौर

राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा दुर्ग के विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल की उपस्थिति में घर घर जाकर सर्वे किया गया। उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल, मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद व जिला व ब्लॉक समन्वयक नासिर खोखर, राकेश साहू, शेखर साहू, हरीश साहू, आशीष भट्टाचार्य, पायल नेताम, शिशिरकांत कसार ने वार्ड 16 सिकोलाभाठा में कोरोना से प्रभावित परिवारों का सर्वे किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भेजे गए प्रोफार्मा को भरा गया।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!