Breaking News

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने ली शाखा प्रबंधकों की बैठक : ज्यादा से ज्यादा ऋण वितरण देने अफसरों को दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने आज शाखा प्रबंधको की बैठक ली। बैंक के प्रधान कार्यालय दुर्ग के सभा भवन में हुई बैठक में दुर्ग जिले के 23 शाखाओं के शाखा प्रबंधक और बैंक मुख्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में शाखा प्रबंधको द्वारा जवाहर वर्मा का स्वागत फुलमाला और पुष्प गुच्छ से किया गया। बैठक शुरू होने के बाद वर्मा ने शाखाओं के कार्याें की एजेन्डावार समीक्षा करते हुए ऋण वितरण पर अधिक जोर देने शाखा प्रबंधको को निर्देश दिये।

बैंक में डिपाजिट में वृद्धि, वर्मी कम्पोस्ड खाद का भुगतान और किसानों व अमानतदारों से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। शाखा द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। अमानतदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के लिये शाखा प्रबंधको को निर्देश दिये गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज सोढ़ी, विपणन अधिकारी हृदेश शर्मा , अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक कुसुम ठाकुर सहित जिला दुर्ग के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!